TMBU Notice: स्नातक पार्ट वन से छूटे छात्रों के लिए एक फिर राहत: 30 जुलाई तक कराए नामांकन

TMBU से छूटे छात्रों के लिए राहत: 30 जुलाई तक कराएं नामांकन

भागलपुर के तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी से एक अच्छी खबर आई है। अगर आप सत्र 2026-30 के ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहते थे और दूसरी मेधा सूची में मौका चूक गए, तो आपके पास अभी भी समय है।

20 जुलाई तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

TMBU ने सेमेस्टर वन के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोल दिया है। जो छात्र-छात्राएं किसी वजह से दूसरी सूची के बाद नामांकन नहीं करा पाए, वे अब 30 जुलाई तक कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।

यूनिवर्सिटी के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए.एन. सहाय ने बताया कि बहुत से विद्यार्थी और उनके माता-पिता लगातार फोन कर रहे थे। कई बच्चे किसी न किसी कारण से नामांकन नहीं कर पाए थे, इसलिए यूनिवर्सिटी ने उन्हें एक और मौका दिया है।

आगे क्या होगा?

विद्यार्थी की मांग पर यह निर्णय लिया गया है, अगले सप्ताह चौथी मेधा सूचि जारी करने की तयारी जूता है. TMBU में तीसरी मेघा सूचि के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी तारीखें नामांकन कमेटी की बैठक के बाद तय होंगी।

अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस मौके का इंतजार कर रहा था, तो देर न करें। पोर्टल खुला है, लेकिन आखिरी तारीख 30 जुलाई ही है।

Leave a Reply